रांची : यूको बैंक और स्टार हेल्थ के संयुक्त सौजन्य से आज यानी शुक्रवार को यूको बैंक की बरियातू शाखा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आलम हॉस्पिटल की ओर से बैंक के ग्राहकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन आलम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. तनवीर आलम ने किया। इस अवसर पर यूको बैंक, अंचल कार्यालय रांची के अंचल अधिकारी सौरव श्रीवास्तव और यूको बैंक, बरियातू शाखा के शाखा प्रबंधक अमन कुमार अमन उपस्थित रहे। इसके अलावा आलम हॉस्पिटल और यूको बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Read More : दिल्ली प्रदर्शन पर चिराग पासवान की दो टूक, कितनी ट्रेनें और सड़कें रोकेंगे?
ग्राहकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा
इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंक के ग्राहकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर के माध्यम से ग्राहकों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई।
स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर
यूको बैंक और स्टार हेल्थ की इस पहल में आलम हॉस्पिटल ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस आयोजन के माध्यम से ग्राहकों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। यह पहल ग्राहक सेवा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की दिशा में एक कदम है।




