नई दिल्ली : दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद रखने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर DMRC के अधिकारियों ने मुहर लगा दी है। अब इन स्टेशनों के गेट आज यानी 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे। 10 अक्टूबर को भी अगले आदेश तक गेट बंद रखने का फैसला लिया गया है। DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों पर यात्री न तो बाहर से अंदर जा सकेंगे और न ही स्टेशन से बाहर निकल पाएंगे। हालांकि, मेट्रो की एक लाइन से दूसरी लाइन पर जाने के लिए इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी। मतलब यात्री लाइन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन के बाहर नहीं निकल पाएंगे। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद रखने का सुझाव दिया था। इसी प्रस्ताव को DMRC ने मंजूरी दे दी है।
Service Update
Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 and continuing on 10th October, 2026 till further notice. However, interchange facility will remain available at all the concerned metro stations except New Delhi metro station.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 9, 2026
Read More : भारतीय मूल की नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार, जानिए उनका सफर
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान
सीजेपी ने 3 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन के बाद 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। पार्टी ने कहा था कि अगर पुलिस उन्हें रास्ते में रोकती है, तो वे उसी जगह बैठकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास 7 अक्टूबर को संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को प्रदर्शन की जानकारी देते हुए औपचारिक पत्र सौंपा था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए पहले से अनुमति लेना जरूरी है।
अनुमति नहीं मिलने के बाद भी प्रदर्शन पर अड़ी सीजेपी
सीजेपी ने साफ किया है कि अनुमति नहीं मिलने के बावजूद 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। प्रदर्शन से पहले सीजेपी ने बृहस्पतिवार को बंगलूरू में भी प्रदर्शन किया था। यहां प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में बदलाव और चुनाव व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी।
सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला
दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का फैसला लिया गया है। यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि इन स्टेशनों पर वे मेट्रो बदल सकेंगे, लेकिन बाहर से स्टेशन में प्रवेश और स्टेशन से बाहर निकलने की सुविधा अगले आदेश तक बंद रहेगी।




