रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए सुरक्षा गार्ड को हटा दिया। उन्होंने सुरक्षा से संबंधित सभी सुविधाओं को उन्होंने वापस लौटाया। पिछले पांच दिनों से वह बिना सुरक्षा के ही घूम रहे हैं । गुरुवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में भी वित्त मंत्री बिना सुरक्षा के ही पहुंचे थे। हालांकि, वह अभी भी मंत्री की सरकारी गाड़ी में घूम रहे हैं।
पुलिस मुख्यालय के पत्र से नाराज हैं मंत्री
पुलिस मुख्यालय की ओर से वित्त विभाग को एक पत्र आया था, जिसमें कहा गया था कि सुरक्षा के एक वाहन को वापस लिया जाए। दरअसल, वित्त मंत्री की सुरक्षा में चार वाहन चल रहे थे। सुरक्षा में 16 सुरक्षा कर्मी तैनात थे । वित्त विभाग के संयुक्त सचिव ने इससे संबंधित पत्र वित्त मंत्री को भेज दिया। इसी से वित्त मंत्री की नाराजगी बढ़ी है। 16 सुरक्षा कर्मियों को तीन गाड़ियों में बैठाकर घुमाना व्यावहारिक नहीं है। इसके बाद वित्त मंत्री ने सुरक्षा से संबंधित सभी सुविधाएं लौटा दींर्।




