रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता, मोरहाबादी आवास पर जुटी भीड़

रांची : रांची के मोरहाबादी स्थित सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर गुरुवार को उनकी मां और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं, मंत्रियों, अधिकारियों और आम लोगों की भीड़ जुटी। सभी ने रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें

रूपी सोरेन
राज्यपाल ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची के मोरहाबादी स्थित सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर गुरुवार को उनकी मां और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं, मंत्रियों, अधिकारियों और आम लोगों की भीड़ जुटी। सभी ने रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्य सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सांसद विजय हांसदा, सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन और पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो समेत कई विधायक और पूर्व मंत्री मोरहाबादी आवास पहुंचे। इनके अलावा बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और आम लोग भी रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।

Read More : रूपी सोरेन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, संताली में संदेश

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक में डूबे सोरेन परिवार को इस मुश्किल घड़ी में दुख सहने की शक्ति और धैर्य देने की कामना की। मोरहाबादी आवास पर पूरे दिन शोक का माहौल बना रहा। रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए लगातार लोग पहुंचते रहे।

रूपी सोरे
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *