रांची: राजधानी के ऐतिहासिक माेरहावादी मैदान में सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के सात दिवसीय बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का बुधवार को कई यादो के साथ समापन हुआ । रांची का त्यौहार कहे जाने वाले यह बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ थी । इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगे । मेले के अंतिम दिन मेलार मेंं आने वाले लोगोे के लिए सभी स्टाॅल पर दिये गए ऑफर्स के लाभ उठाया और अपनी जरूरत के सामनाें की खरीदारी की।
इस उत्सव का समापन समारोह में मुख्य अतिथि भरत अन आचार्य, राष्ट्रिय अध्यक्ष, जे सी आई, इंडिया, विशिष्ट अतिथि गौरव सेठ, मंडलीय अध्यक्ष, श्रीमती तन्वी अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष एवं श्रीमती राखी जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, सभी का संक्षिप्त परिचय जेसी ऋषब जालान, जेसी अभिनव अनूप गर्ग एवं जेसी ऋषब अग्रवाल द्वारा दिया गया । मुख्य अतिथि ने सभी युवा सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
समापन समारोह में एक्सपो को सफल बनाने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया
जिसमे एक्सपो रतन : जेसी दीपक पटेल, एक्सपो भूषण : जेसी ऋषब जैन एवं जेसी अनिमेष निखिल
एक्सपो पद्म भूषण : जेसी ऋषब अग्रवाल, जेसी देवेश जैन एवं जेसी सन्नी केडिया को दिया गया, साथ ही साथ सभी स्पोंसर्स को भी सम्मानित किया गया, इस आयोजन का मंच सञ्चालन जेसी तरुण अग्रवाल द्वारा किया गया । अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव जेसी साकेत अग्रवाल द्वारा दिया गया ।
रांची वासियो ने इस मेले का भरपूर लुफ्त उठाया
एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने भावुक होते हुए बताया की रांची वासियो ने इस मेले का भरपूर लुफ्त उठाया एवं सराहना की, इस मेले में कुल 400 स्टॉल्स देश के वभिन्न शहरो से लगे, इन्होने बताया की इस बार सभी हैंगर्स एवं एम्यूजमेंट पार्क को बड़ा किया गया एवं पहली बार एक्सपो टैंक एवं भजन जैमिंग का आयोजन किया गया । इस बार लगभग 7 लाख लोग इस मेले के साक्षी बने एवं सभी ने सराहा । अंत में प्रशांत ने सभी मीडिया एवं इन्फ्लुएंसर्स का धन्यवाद दिया ।
‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) है। इसके साथ ही टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा Powered थे
आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं, जिनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फ़ूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर) बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी & मॉम्स (लाइफस्टइल पार्टनर), ए टी सी (स्वच्छ पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) है ।
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, को-ऑर्डिनेटर्स: जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष – बिजनेस), जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो, लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया एवं सचिव जेसीरेट नलिनी जैन शामिल थे । यह जानकारी एक्सपो के मिडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।





