चाईबासा में भूकंप के झटके, डरकर घरों से बाहर भागे लोग

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा और आसपास के इलाकों में बुधवार की सुबह अचानक धरती डोलने लगी। करीब 10:38 बजे पहले तेज जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और उसके तुरंत बाद जमीन हिलने लगी। कुछ पल के इस झटके से लोगों

भूकंप
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा और आसपास के इलाकों में बुधवार की सुबह अचानक धरती डोलने लगी। करीब 10:38 बजे पहले तेज जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और उसके तुरंत बाद जमीन हिलने लगी। कुछ पल के इस झटके से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि झटका आने से ठीक पहले जोर की गड़गड़ाहट सुनाई दी। इसके बाद घर-दुकान से लेकर बहुमंजिला मकानों तक में कंपन महसूस होने लगा। पंखे और खिड़कियां हिलने लगीं तो लोगों को कुछ अनहोनी की आशंका सताने लगी। डर के मारे कई लोग आनन-फानन में घर और दफ्तर से बाहर निकल आए और खुले मैदान की ओर भाग गए।

Read More : खरगे ने विपक्षी सांसदों को बुलाया लंच पर, CEC से मिलने की तैयारी

राहत की बात, किसी तरह का नुकसान नहीं

फिलहाल राहत की बात यह है कि भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, अचानक आए झटकों से लोगों में काफी देर तक डर का माहौल बना रहा। लोग एक-दूसरे से भूकंप के झटकों को लेकर जानकारी लेते रहे और इलाके में स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते रहे। भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मौसम विभाग या राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटाने और स्थिति का आकलन करने में लगे हैं।

आसपास के इलाकों में भी ली जा रही जानकारी

चाईबासा के अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिले के दूसरे इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही लोगों से किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *