रांची में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

रांची : दुर्गा पूजा को लेकर बिजली विभाग अभी से तैयारी में जुट गया है। बिजली सप्लाई व्यवस्था को ठीक रखने के लिए शहर के कई इलाकों में आज फीडर मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम होगा। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में

बिजली
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : दुर्गा पूजा को लेकर बिजली विभाग अभी से तैयारी में जुट गया है। बिजली सप्लाई व्यवस्था को ठीक रखने के लिए शहर के कई इलाकों में आज फीडर मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम होगा। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में तय समय तक बिजली नहीं रहेगी। बिजली विभाग ने अलग-अलग फीडरों के लिए बिजली कटौती का समय भी तय किया है। ऐसे में अगर आपका काम बिजली से जुड़ा है तो समय देखकर पहले ही निपटा लें।

Read More : जमशेदपुर में पुलिस से भिड़े दो अपराधी, दोनों के पैर में लगी गोली

अपर बाजार में सुबह 8 से 10 बजे तक कटेगी बिजली

11 केवी अपर बाजार फीडर में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक मेंटेनेंस का काम होगा। इस दौरान जज कॉलोनी, किशोर यादव चौक, प्यादा टोली, माइकी, काली बाबू स्ट्रीट, महावीर चौक और श्रद्धानंद रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

मधुकम में 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं

11 केवी मधुकम फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक काम होगा। इस दौरान जयप्रकाश नगर रोड नंबर-5, खादगढ़ा, श्रीराम नगर, मधुकम, केशव नगर और रानी सती मंदिर लेन समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।

गांधीनगर फीडर में 11 बजे से 2 बजे तक काम

11 केवी गांधीनगर फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस का काम होगा। इसके चलते हातमा, हंस मार्ग, जतरा टांड़, गोंडा टाउन, विद्यापति नगर और मिसिरगोंडा समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

शहीद चौक-बकरी बाजार में भी बिजली रहेगी बंद

सेवासदन विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी शहीद चौक और 11 केवी बकरी बाजार फीडर में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक काम होगा। इस दौरान शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, सुनार गली, कोर्ट सराय रोड, जालान रोड, गौशाला और बकरी बाजार समेत संबंधित इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील

बिजली विभाग ने संबंधित इलाकों के लोगों से कहा है कि तय समय में होने वाली बिजली कटौती को देखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विभाग के मुताबिक, दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर और निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए यह मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम कराया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *