जमशेदपुर में पुलिस से भिड़े दो अपराधी, दोनों के पैर में लगी गोली

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बीती देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। सोनारी थाना इलाके के मरीन ड्राइव पर हुई इस भिड़ंत में बिंदल मॉल रेस्टोरेंट फायरिंग कांड के आरोपी मोहन यादव और अजीत मंडल को पुलिस की गोली लग गई।

जमशेदपुर
जमशेदपुर में मुठभेड़ के बाद हथियार बरामद

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बीती देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। सोनारी थाना इलाके के मरीन ड्राइव पर हुई इस भिड़ंत में बिंदल मॉल रेस्टोरेंट फायरिंग कांड के आरोपी मोहन यादव और अजीत मंडल को पुलिस की गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों ओर से तीन-तीन राउंड गोली चली। जवाबी कार्रवाई में अजीत मंडल के बाएं पैर और मोहन यादव के दाएं पैर में गोली लगी। गोली लगते ही दोनों बदमाश वहीं घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

Read More : रांची कोर्ट में POSH Act पर कार्यशाला, महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी

हथियार बरामद करने पहुंची थी पुलिस

पुलिस ने मीडिया को बताया कि रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस हथियार बरामद करने के लिए दोनों को मरीन ड्राइव इलाके में लेकर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर मौके से हथियार भी बरामद किया है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

सिटी एसपी ने कहा- अपराध कर कोई छिप नहीं सकता

जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि दोनों अपराधी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे। उनकी तरफ से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि अजीत मंडल के बाएं पैर और मोहन यादव के दाएं पैर में गोली लगी है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किया है। पूरे मामले की जांच चल रही है। सिटी एसपी ने कहा कि अपराध करके कोई कहीं छिप नहीं सकता। पुलिस उसे खोज निकालेगी और कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई दूसरी तरह की हरकत करता है, तो उसके साथ उसी तरह पुलिस कार्रवाई करेगी।

क्या है बिंदल मॉल फायरिंग का मामला?

मालूम हो कि 26 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे बिंदल मॉल में फायरिंग हुई थी। पुलिस के मुताबिक, डोमिनिक सैमसन अपने परिचित रिजवान और दिलशान उर्फ दानिश के साथ मॉल के रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और तीनों को निशाना बनाकर करीब 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलते ही रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। इस फायरिंग में डोमिनिक सैमसन, रिजवान, दिलशान और कृष्णा चौधरी घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस मुठभेड़ और रेस्टोरेंट फायरिंग से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *