रांची: झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कमेटी के द्वारा पूर्व मंत्री स्व सुदिव्य कुमार सोनू जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजनरविवार को स्थानीय पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री स्व सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता शर्मा एवं सुपुत्री सृष्टि शर्मा उपस्थित हुई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने किया। मंच संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा ने किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए विशेष आमंत्रित अतिथि श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि स्व सुदिव्य कुमार सोनू के जैसा ही आप सभी के साथ जुड़कर कार्य करुंगी उनके द्वारा किये गए अधूरे कार्य को पूरा करुंगी।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व सुदिव्य कुमार सोनू अपने जीवन में बहुत संघर्ष करके झारखंड की राजनीति में खुद को स्थापित किया और सभी के दिल में अपनी जगह बना ली। वे झारखंड के विकास के प्रति बहुत ही गंभीर थे और झारखंड को पर्यटक स्थल बनाना उनका सपना था।
पंचायत चुनाव में विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों को चुनाव जिताकर लाना होगा
कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोग उनके बताये हुए रास्ते में चलें और राजनीति में आगे आयें, झारखंड में होने वाले पंचायत चुनाव में विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों को चुनाव जिताकर लाना होगा। कहा कि विश्वकर्मा समाज को मजबूती प्रदान करने में पूर्व मंत्री स्व सुदिव्य कुमार सोनू जी की भूमिका को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है ।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
शंकर विश्वकर्मा, संजय शर्मा, दिलीप शर्मा, गुप्तेश्वर शर्मा, धनेश्वर राणा, राजेश शर्मा, यदु राणा, सुजीत कुमार शर्मा, रामविलाश शर्मा, शर्मा, बृजलाल राणा, देवकी राणा, मनोज शर्मा, गणेश राणा, सुभाष शर्मा, अरुण शर्मा, सुनील राणा, कृष्णा शर्मा, अरविन्द कुमार शर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, सन्दीप कुमार, सहित समाज के प्रतिनिधि भाग लिए। धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला कमेटी के शंकर कुमार शर्मा ने दिया।





