नशीली दवाओं की खेप बरामद, युवक गिरफ्तार

रांची/ खूंटी: नशीली दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन भी पुलिस के हाथ

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची/ खूंटी: नशीली दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन भी पुलिस के हाथ लगा है।

also read : सदर अस्पताल में 46 वर्षीय भूषण सिंह के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

पुलिस के अनुसार, खूंटी एसपी के निर्देश पर जिले में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से रांची की ओर से खूंटी आ रहा है और उसके पास नशीली दवाओं की खेप है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की।

पुलिस की चेकिंग देखकर मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक रास्ता बदलकर भागने लगा।  इसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और तजना होटल के पास कच्ची सड़क पर उसे पकड़ लिया।  पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल कुद्दुस कासिफ बताया।

also read: स्वर्णरेखा नदी गांधी घाट के पास शनिवार शाम डूबी पूनम कुमारी का शव बरामद

आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को ONEREX के 100 एमएल के 120 सिरप, Nitrazepam Tablets IP (Nitrosun-10) की 140 टैबलेट और Alprazolam Tab (OHMS ALPHA 0.5) की 895 टैबलेट मिलीं. पुलिस ने सभी दवाओं को जब्त कर लिया है।

पुलिस अब गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।  पूछताछ के आधार पर नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दवाओं की खेप कहां से लाई गई थी और इसे खूंटी में किसे पहुंचाना जाना था।
also read : रूपी सोरेन पर कथित टिप्पणी मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी पर FIR, SC/ST एक्ट में केस

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *