गांव गोद लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य पर करें काम : राज्यपाल संतोष गंगवार

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सामाजिक संस्थाओं से सुदूरवर्ती गांवों को गोद लेकर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े कार्यों को गति देने का आह्वान किया। राज्यपाल शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन भवन, रांची में अग्रवाल सभा के स्थापना दिवस समारोह

राज्यपाल
अग्रवाल सभा के स्थापना दिवस पर राज्यपाल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सामाजिक संस्थाओं से सुदूरवर्ती गांवों को गोद लेकर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े कार्यों को गति देने का आह्वान किया। राज्यपाल शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन भवन, रांची में अग्रवाल सभा के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि समाज की वास्तविक समृद्धि केवल आर्थिक संपन्नता से नहीं मापी जाती। जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भाव भी इसकी महत्वपूर्ण कसौटी है।

Read More : JCI Expo Utsav 2026 : रांची में खरीदारी के साथ मनोरंजन, आज नाइट मार्केट का आयोजन

अग्रवाल सभा की पांच दशक की यात्रा का किया उल्लेख

राज्यपाल ने कहा कि अग्रवाल सभा की पांच दशकों की यात्रा संस्था के समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और समाज के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से अग्रवाल समाज लंबे समय से अपना योगदान देता रहा है। इस सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कमजोर और वंचित वर्गों तक सहयोग का दायरा और व्यापक किया जाना चाहिए।

दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता पर जोर

राज्यपाल ने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने दहेज-मुक्त और सामूहिक विवाह के साथ विवाह समारोहों में सादगी तथा सीमित खर्च को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये प्रयास सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। युवाओं को दहेज न लेने और न देने का संकल्प लेकर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपील

राज्यपाल ने कहा कि समाज की प्रगति में नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं और महिलाओं की शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो संस्था अपनी नई पीढ़ी को तैयार करती है, वही अपने भविष्य को मजबूत बनाती है।

उद्योग और उद्यमिता से रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

राज्यपाल ने कहा कि उद्योग, व्यापार, उद्यमिता और नवाचार देश की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। अग्रवाल समाज की व्यापार और उद्यमिता की समृद्ध परंपरा झारखंड में नए उद्यमों और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में उपयोगी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *