स्वच्छ भारत दिवस पर रांची में 10 सफाईमित्र सम्मानित, लिया संकल्प

रांची : रांची नगर निगम कार्यालय में 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में महापौर रोशनी खलखो ने निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छता की शपथ

स्वच्छ भारत दिवस
रांची में स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची नगर निगम कार्यालय में 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में महापौर रोशनी खलखो ने निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट और समर्पित कार्य करने वाले 10 सफाईमित्रों को सम्मानित किया गया। महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार और नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने सफाईमित्रों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Read More : रांची नगर निगम में 50 KW हाइब्रिड सोलर सिस्टम शुरू, बिजली खर्च घटेगा

महापौर ने स्वच्छता को लेकर दिलाई शपथ

महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि स्वच्छ भारत दिवस स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व को दोहराने और उसे व्यवहार में उतारने का दिन है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर केवल नगर निगम के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से बनता है। महापौर ने नागरिकों से अपने घर, आसपास और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कचरे का उचित निस्तारण करने और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी आग्रह किया।

दैनिक जीवन का हिस्सा बने स्वच्छता

उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष दिन तक सीमित रखने के बजाय इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने व्यवहार में छोटे-छोटे बदलाव करके शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

सामूहिक जिम्मेदारी का दोहराया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी, नागरिक सहभागिता और स्वच्छ रांची के निर्माण का संकल्प दोहराया गया। नगर निगम की ओर से नागरिकों से स्वच्छता को सरकारी अभियान के बजाय सामूहिक जिम्मेदारी मानने और अपने स्तर से योगदान देने की अपील की गई। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार सहित रांची नगर निगम के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.