जितिया पर्व पर राजधानी में सब्जियों के दाम रिकॉर्ड स्तर पर

रांची: जीवितपुत्रिका (जितिया) पर्व के पावन अवसर पर राजधानी में हरी सब्जियों की कीमतें आसमान छू रहे हैं।जितिया व्रत को लेकर शहर के रातू रोड नागाबाबा सब्जी मंडी, खदगढ़ा सब्जी बाजार, लालपुर सब्जी बाजार सहित शिर की अन्य सब्जी मंडियों में तड़के से ही श्रद्धालुओं

सब्जियों के दाम रिकॉर्ड स्तर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: जीवितपुत्रिका (जितिया) पर्व के पावन अवसर पर राजधानी में हरी सब्जियों की कीमतें आसमान छू रहे हैं।जितिया व्रत को लेकर शहर के रातू रोड नागाबाबा सब्जी मंडी, खदगढ़ा सब्जी बाजार, लालपुर सब्जी बाजार सहित शिर की अन्य सब्जी मंडियों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और दिनभर गहमागहमी बनी रही।

खीरा  80 से 100 सत्पुतिया झींगा 100 से 120 रुपये प्रति किलो

बाजार में सब्जियों की मांग बढ़ते ही इनके दामों में जबरदस्त उछाल आया है। आलम यह है कि खुदरा बाजारों में खीरा  80 से 100  सत्पुतिया झींगा 80 से 120 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड भाव पर बिक रहा है।

लगातार बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा

सब्जी विक्रेता अजय ने बताया कि जितिया पर्व पर सब्जी के भाव आसमान छुता ही है लेकिन इस साल हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे मंडी में आवक कम हो गई।जिसका सीधा असर हरी सब्जियों पर पड़ा है ।

खीरा  80 से 100  सत्पुतिया झींगा 80 से 120 रुपये प्रति किलो

सामान्य  दिनों में 30 से 40 रुपये किलो बिकने वाला सत्पुतिया झींगा आज सीधा 80 से 120 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।इसी तरह 25 से 30  रुपये के आसपास रहने वाला खीरा 100 से 120 रुपये किलो और सामान्य फूलगोभी 80 से 100 रुपये, टमाटर 50 से 60, केला कच्चा 30 से 40 की दर तक बिक रहे है। सब्जी कारोबारी बसंती देवी ने बताया कि लगातार बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से हर वर्ष जितिया पर्व पर सब्जी के भाव अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहते हैं।

also read : रांची में गांधी जयंती पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *