रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष से सहायता 2 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत किए जाने को लेकर सूची जारी की है। 27 अगस्त 2026 को हुई झारखंड पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर यह सूची जारी की गई है।
also read : झारखंड में 306 विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी नियुक्ति, 8 अक्टूबर से आवेदन शुरू
पत्र के साथ करीब 28 पन्नों की सूची संलग्न की गई है, जिसमें पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से संबंधित बीमारी और इलाज के मामलों का उल्लेख है। सूची में संबंधित कर्मी का पद, नाम, जिला या इकाई, संबंध, बीमारी का विवरण, इलाज में खर्च हुई राशि और समिति की ओर से स्वीकृत सहायता राशि का विवरण दिया गया है।
also read : गांधी जयंती पर FJCCI ने रांची में बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जारी सूची के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गई है। इसमें रांची से संबंधित वर्षा कुमारी को किडनी संबंधी बीमारी के इलाज के लिए 10 हजार रुपये, लोहरदगा के रामजी ठाकुर को पैर फ्रैक्चर होने के कारण इलाज के लिए 65 हजार रुपये, झारखंड जगुआर एसटीएफ के अमित कुमार को इलाज के लिए 20 हजार रुपये और झारखंड जगुआर एसटीएफ के सुरेंद्र कुमार को इलाज के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत किए जाने का उल्लेख है।
also read : रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच और दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस की छुट्टियां रद्द
पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को सूची के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही सूची को झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड करने और स्थानांतरित कर्मियों से संबंधित अनुदान राशि उनके नवपदस्थापित जिला या इकाई को भेजने का निर्देश दिया गया है।
also read : रांची नगर निगम में 50 KW हाइब्रिड सोलर सिस्टम शुरू, बिजली खर्च घटेगा





