कोयल नदी में डूबे आजलान की 15 घंटे बाद मिली लाश, गांव में मातम

खूंटी : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में कोयल नदी में डूबे छह वर्षीय आजलान मियां का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। गुरुवार शाम नदी में डूबने के बाद ग्रामीण करीब 15 घंटे तक उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह

कोयल नदी
नदी में डूबे बच्चे का शव सुबह बरामद

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

खूंटी : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में कोयल नदी में डूबे छह वर्षीय आजलान मियां का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। गुरुवार शाम नदी में डूबने के बाद ग्रामीण करीब 15 घंटे तक उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह उसका शव नदी के एक बड़े दह के ऊपर तैरता मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read More : जितिया पर्व की शुरुआत, देवघर में नहाय-खाय के साथ बढ़ी चहल-पहल

स्कूल से लौटने के बाद नदी की ओर गया था बच्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोदे गांव निवासी शमीम मियां का छह वर्षीय पुत्र आजलान मियां गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने 12 वर्षीय साथी अब्दुल्ला के साथ स्कूल से लौटने के बाद कोयल नदी की ओर गया था। देर शाम तक आजलान घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि आजलान नदी में नहाने के लिए उतरा था और तेज धार में बह गया। इसके बाद शमीम मियां सहित ग्रामीण कोयल नदी के तट पर पहुंचे। नदी से कुछ दूरी पर आजलान के कपड़े मिले। कपड़े मिलने के बाद उसके नदी में डूबने की आशंका और गहरा गई।

देर रात तक नदी में चली तलाश

ग्रामीणों ने तत्काल नदी में उतरकर आजलान की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर रनिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ देर रात करीब 10 बजे तक खोजबीन की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर आजलान के कपड़े मिले थे, वहां नदी के बीच एक बड़ी चट्टान है। चट्टान के एक ओर नदी की धारा बहती है, जबकि दूसरी ओर करीब 50 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा दह है। ग्रामीणों ने देर रात तक इस दह में भी आजलान की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सुबह दह के ऊपर तैरता मिला शव

शुक्रवार सुबह ग्रामीण दोबारा नदी के पास पहुंचे। इसी दौरान आजलान का शव उसी दह के ऊपर तैरता दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। शमीम मियां के घर ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। छह वर्षीय आजलान की मौत से सोदे गांव में शोक की लहर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *