रांची की बापू वाटिका में गांधी जयंती पर राज्यपाल और CM ने किया नमन

रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दोनों ने महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों

बापू वाटिका
राज्यपाल और CM ने बापू को किया नमन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दोनों ने महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 2 अक्टूबर भारत के इतिहास का ऐसा दिन है, जिसे देश के रहने तक भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज देश की दो महान विभूतियों का जयंती दिवस है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी लोग एकत्र होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं।

Read More : जमशेदपुर में DGP की बैठक के 12 घंटे बाद फायरिंग, युवक घायल

बापू के विचारों को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का दुनिया में एक अलग इतिहास रहा है, जहां ऐसी महान विभूतियों ने जन्म लेकर देश का मार्गदर्शन किया। आज उनके आदर्शों को साथ लेकर देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूतियों का हमारे बीच रहना गर्व की बात है और वे हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के विचार और उनका जीवन दर्शन युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

अंतिम पायदान के व्यक्ति के कल्याण का संकल्प

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार महात्मा गांधी के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ संकल्पित है। कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान बापू वाटिका परिसर बापू के प्रिय भजनों और देशभक्ति के गीतों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.