रांची : भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से फ्लाई दुबई के विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बच गई। बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि विमान का को-पायलट प्लेन को क्रैश कराना चाह रहा था और उसने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। हालांकि, घायल स्थिति में भी कैप्टन स्मित ने हमलावर का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद कुछ यात्रियों ने कॉकपिट में घुसकर को-पायलट को काबू में कर लिया। इस घटना के बाद पूरी दुनिया में कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है। अब झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी कैप्टन स्मित के लिए ट्वीट किया है।
Read More : भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, एशियन गेम्स हॉकी फाइनल में पहुंचा
झारखंड के राज्यपाल और सीएम ने की पायलट की सराहना
राज्यपाल संतोष गंगवार ने ट्वीट कर कहा कि फ्लाईदुबई की उड़ान में उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कैप्टन स्मित माछर ने जिस धैर्य, विवेक और साहस का परिचय दिया, वह अत्यंत सराहनीय है। उनकी तत्परता, संयम और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायी है।
फ्लाईदुबई की उड़ान में उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कैप्टन स्मित माछर ने जिस धैर्य, विवेक और साहस का परिचय दिया, वह अत्यंत सराहनीय है।
उनकी तत्परता, संयम और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायी है।#LokBhavanJharkhand— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) October 1, 2026
वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर के अदम्य साहस को नमन करता हूँ। गंभीर परिस्थितियों में उन्होंने जिस जिम्मेदारी और बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभाया, वह देश के लिए गर्व की बात है। उनका यह साहस और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायी है। मरांग बुरु से कैप्टन स्मित माछर के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर के अदम्य साहस को नमन करता हूँ।
गंभीर परिस्थितियों में उन्होंने जिस जिम्मेदारी और बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभाया, वह देश…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 1, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सराहा साहस
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी फ्लाई-दुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के बाद कैप्टन स्मित को ‘हिरो’ करार दिया है। गंभीर रूप से घायल कैप्टन स्मित का सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस पूरी घटना में उनकी सूझबूझ ने 174 यात्रियों की जिंदगी बचा ली।





