मुफ्ती अब्दुल्ला अजहर अंसारी बने राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने जारी की अधिसूचना, संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद रांची : राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड प्रदेश ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मुफ्ती अब्दुल्ला अजहर कासमी को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

राजद अल्पसंख्यक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने जारी की अधिसूचना, संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद
रांची : राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड प्रदेश ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मुफ्ती अब्दुल्ला अजहर कासमी को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में राजद झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव सह विधायक हुसैनाबाद ने 30 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की।
अधिसूचना में कहा गया है कि  मुफ्ती अब्दुल्ला अजहर कासमी को अगले आदेश तक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि वे राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि मुफ्ती अब्दुल्ला अजहर कासमी अपने कार्यक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों की वीडियो एवं तस्वीरें समय-समय पर प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराते रहेंगे। मुफ्ती अब्दुल्ला अजहर कासमी चान्हो, रांची के रहने वाले हैं। उनकी नियुक्ति की खबर से राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को प्रदेश में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।
वहीं मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने अध्यक्ष मनोनीत होने पर राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव, राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव, बड़े भाई जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, बड़े भाई अताउर रहमान सिद्दीकी और पार्टी के सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस तरह मुझ पर भरोसा जताया है उस पर में खरा उतरने का कोशिश करूंगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.