रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सुबोध कांत सहाय

रांची : विभिन्न पूजा पंडाल भ्रमण कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सुबोध कांत सहाय रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के केंद्रीय कार्यालय बिहार क्लब पहुंचे। यहां पहुंचने पर रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के आजीवन

दुर्गा पूजा
पूजा समिति के पदाधिकारियों से मिले सुबोध कांत सहाय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : विभिन्न पूजा पंडाल भ्रमण कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सुबोध कांत सहाय रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के केंद्रीय कार्यालय बिहार क्लब पहुंचे। यहां पहुंचने पर रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के आजीवन संयोजक डॉ. अजीत सहाय, अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा, सह संयोजक विनोद सिंह यादव, संजय सिन्हा गोपू और सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने उन्हें चुनरी, शाल और गुलदस्ता भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया।

 Read More : महेश जेठमलानी का दावा, कांग्रेस ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए ₹81 लाख

पूजा पंडालों और तैयारियों की ली विस्तृत जानकारी

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान श्री सहाय ने बिहार क्लब सहित रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के अधीन आने वाले सभी पूजा पंडालों से संबंधित तमाम बातों की जानकारी ली। डॉ. अजीत सहाय और रवीन्द्र वर्मा ने अपने कारवां में शामिल समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सुबोध कांत सहाय का परिचय कराया। इसके साथ ही, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के अधीन आने वाले शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम पूजा पंडालों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके मार्गदर्शन की कामना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सभी बातों को विस्तार से सुना और अपनी शुभकामनाएं देते हुए रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति तथा उसके अंतर्गत आने वाले सभी पूजा पंडालों को हर वर्ष से बढ़-चढ़कर अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

आपसी सौहार्द और मार्गदर्शन पर जोर

सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने आपसी सौहार्द पर बल देते हुए दुर्गोत्सव में अपनी पूरी टीम के साथ हरसंभव सहयोग देने की बात कही। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा और सह संयोजक विनोद सिंह यादव ने श्री सहाय से समय-समय पर मार्गदर्शन का अनुरोध किया। इस अवसर पर डॉ. अजीत सहाय, रवीन्द्र वर्मा, राजन वर्मा, संजय मिनोचा, विनोद सिंह यादव, महामंत्री संजय सिन्हा गोपू, सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, अमरनाथ साहू, गोबरा उरांव, समीर सिंह, आयुष, अभिनव कुमार अंशु, टिंकू वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष तपेश्वर केसरी, महामंत्री वीरेंद्र साहू सहित अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.