रांची: हॉकी झारखंड के चुनाव को रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में एक याचिका बुधवार को दायर की गई है। मामले में प्रार्थी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनोहर टोपनो एवं अन्य की ओर से अधिवक्ता सुभाशिष रसिक सोरेन ने यह याचिका दायर की है।
also read ; खरगे ने INDIA गठबंधन की बैठक में SIR, EVM और वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया
याचिका में कहा गया है कि भारत सरकार की ओर से खेल संघ के चुनाव पर दिसंबर 2026 तक रोक है। इसके बावजूद हॉकी झारखंड का चुनाव कराया गया है। हॉकी झारखंड के चुनाव का परिणाम 19 जुलाई 2026 को घोषित किया गया, जिसमें भोलानाथ सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है,। जबकि भोलानाथ सिंह हॉकी इंडिया के सचिव भी हैं। एक साथ दो जगह पर है। भारत सरकार द्वारा रोक के बावजूद कराये गये चुनाव को प्रार्थी ने अवैध बताया है।
also read : JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग, 7 अक्टूबर के बाद होगा छात्र महाजुटान





