CM की फोटो लगाकर भ्रामक पोस्ट वायरल, साइबर थाने में FIR दर्ज

रांची : झारखंड में हिजाब, बुर्का और मास्क पहनकर बाहर निकलने वालों को संदिग्ध मानने संबंधी कथित भ्रामक पोस्ट साझा करने के मामले में रांची साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय की शिकायत पर यह कार्रवाई की

CM
सीएम हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : झारखंड में हिजाब, बुर्का और मास्क पहनकर बाहर निकलने वालों को संदिग्ध मानने संबंधी कथित भ्रामक पोस्ट साझा करने के मामले में रांची साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में ‘Hidden Biography’ नामक फेसबुक पेज के संचालक पर भ्रामक जानकारी साझा करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पोस्ट में CM की तस्वीर के साथ ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया था।

Read More : रांची में 180 PLV का क्षमता निर्माण कार्यक्रम, न्याय तक पहुंच पर जोर

हिजाब, बुर्का और मास्क को लेकर क्या था दावा?

शिकायत के अनुसार, 28 सितंबर को फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की गई थी। इसमें दावा किया गया था कि हिजाब, बुर्का या मास्क पहनकर बाहर निकलने वाले लोगों को संदिग्ध माना जाएगा। पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि बिहार के बाद यह नियम झारखंड में भी लागू कर दिया गया है। पोस्ट में CM की तस्वीर और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया था।

पोस्ट से भ्रम फैलने की जताई गई आशंका

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की पोस्ट से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शिकायत में ऐसी पोस्ट से लोक शांति भंग होने की आशंका भी जताई गई है। इसी शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना, रांची में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने फेसबुक पेज के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पोस्ट के अंत में पूछा गया था सवाल

सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट के अंत में लोगों से पूछा गया था कि क्या वे इस कथित निर्णय का समर्थन करते हैं। शिकायतकर्ता ने पोस्ट को भ्रामक बताते हुए कार्रवाई की मांग की। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.