देवघर सर्किट हाउस में चोरी का प्रयास, बाबूलाल के सहयोगी का कमरा खोला

देवघर : देवघर सर्किट हाउस में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सहयोगी के कमरे में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया। आरोप है कि कमरे में तैनात कुछ कर्मचारियों की मौजूदगी के दौरान कमरे को खोला गया और सामान निकालने का प्रयास

सर्किट हाउस

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर : देवघर सर्किट हाउस में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सहयोगी के कमरे में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया। आरोप है कि कमरे में तैनात कुछ कर्मचारियों की मौजूदगी के दौरान कमरे को खोला गया और सामान निकालने का प्रयास किया गया। बाबूलाल मरांडी गिरिडीह से देवघर पहुंचे थे और विश्राम के लिए सर्किट हाउस में रुके थे। उनके साथ सुरक्षा और निजी कार्यों में तैनात कर्मचारी व सहयोगी भी सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे।

Read More : रांची से चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ 14 यात्रियों का जत्था

कमरे में सामान निकालते दिखा व्यक्ति

मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल मरांडी के सहयोगी नित्यक्रिया और भोजन के लिए कमरे में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान आरोप है कि कमरे को खोलकर सामान निकालने का प्रयास किया गया। घटना का पता तब चला, जब बाबूलाल मरांडी के मीडिया सलाहकार विनय मुर्मू अपने कमरे में पहुंचे। उन्होंने कथित तौर पर एक व्यक्ति को बैग खोलकर सामान निकालने का प्रयास करते देखा। विनय मुर्मू और उनके सहयोगियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकला।

सर्किट हाउस प्रबंधन ने जांच की बात कही

घटना की जानकारी मिलते ही देवघर सर्किट हाउस के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। सर्किट हाउस प्रबंधन के अनुसार, खीरू पंडित नामक एक युवक द्वारा सामान चोरी करने के प्रयास की जानकारी मिली है। हालांकि, समय रहते सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने के कारण सामान चोरी नहीं हुआ। देवघर सर्किट हाउस के इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सामान की चोरी नहीं हुई है। हालांकि, चोरी का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।

सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद देवघर सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकारी परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ आए लोगों के सामान के साथ चोरी के प्रयास की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। फिलहाल, सर्किट हाउस प्रबंधन मामले की जांच में जुटा है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कमरे को किसने खोला और चोरी के प्रयास में कौन-कौन लोग शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *