राजा कुमार बंसी का शव वियतनाम से रांची लाने में जुटा जिला प्रशासन, परिजनों से मिले DC

रांची : वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची निवासी राजा कुमार बंसी के पार्थिव शरीर को रांची लाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन की ओर से इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं।

राजा कुमार बंसी
प्रशासन ने उठाए कदम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची निवासी राजा कुमार बंसी के पार्थिव शरीर को रांची लाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन की ओर से इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं। राजा कुमार बंसी की 25 सितंबर 2026 को वियतनाम में सड़क दुर्घटना हुई थी। जिला प्रशासन के अनुसार, अगले अहले सुबह 26 सितंबर 2026 को उनकी मृत्यु हो गई।

Read More : Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का 36 साल का इंतजार खत्म, नीरू ढांडा ने रचा नया इतिहास

मृतक के परिजनों ने रांची DC से की मुलाकात

इस संबंध में मृतक के परिजनों ने मंगलवार को DC मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की। परिजन समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित DC कार्यालय कक्ष पहुंचे। मुलाकात के दौरान जिला प्रशासन की ओर से पार्थिव शरीर को जल्द रांची लाने के लिए की जा रही प्रशासनिक प्रक्रिया और प्रयासों को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

संबंधित विभागों से समन्वय कर रही जिला प्रशासन

जिला प्रशासन राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पार्थिव शरीर को शीघ्र रांची लाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर रहा है। प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने कहा है कि शोकाकुल परिवार को राहत पहुंचाने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

शांति समिति के सदस्य और वार्ड पार्षद भी रहे मौजूद

इस दौरान शांति समिति के सदस्य श्री जय सिंह यादव, वार्ड संख्या-27 के रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद और मृतक के परिजन उपस्थित रहे। राजा कुमार बंसी कांके नगर निवासी बताए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, वियतनाम में हुई सड़क दुर्घटना के बाद उनके पार्थिव शरीर को रांची लाने की प्रक्रिया के लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *