रांची : झारखंड पुलिस एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की बड़ी खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है। राज्य में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक किया जाएगा। पांच दिवसीय प्रतियोगिता रांची के होटवार स्थित खेलगांव परिसर में होगी, जिसमें देशभर की पुलिस टीमों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के तीरंदाज हिस्सा लेंगे।
Read More : ऐश्वर्या राय का रॉयल लुक वायरल, Paris Fashion Week में छाईं
देशभर के पुलिस तीरंदाज दिखाएंगे हुनर
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी की जिम्मेदारी केंद्रीय खेल नियंत्रण बोर्ड ने झारखंड पुलिस को सौंपी है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की पुलिस टीमों के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। पांच दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में तीरंदाज अपनी निशानेबाजी, धैर्य और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के सफल और सुचारू संचालन के लिए झारखंड पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
25 आईपीएस अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
आयोजन को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए 25 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न पहलुओं और व्यवस्थाओं को लेकर सभी अधिकारियों के साथ पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को बैठक होगी। बैठक में आयोजन से जुड़े अलग-अलग कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता की मेजबानी से रांची एक बार फिर पुलिस खेल गतिविधियों के केंद्र में रहेगा।
खेलगांव में जुटेंगे देशभर के तीरंदाज
22 से 26 अक्टूबर तक होटवार स्थित खेलगांव परिसर में देशभर के पुलिस तीरंदाज जुटेंगे। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के खिलाड़ी तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।




