सड़क किनारे खड़े वाहनों पर रांची पुलिस की कार्रवाई, दिए कड़े निर्देश

रांची : जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर में झारखंड के मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की मौत के बाद रांची पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। हादसे के बाद रांची पुलिस ने बीती रात शहर

रांची पुलिस
रांची पुलिस ने बढ़ाई रात की गश्त

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर में झारखंड के मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की मौत के बाद रांची पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। हादसे के बाद रांची पुलिस ने बीती रात शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), रिंग रोड और प्रमुख सड़कों पर विशेष गश्त अभियान चलाया।

Read More : झारखंड में हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों को शोकॉज

रातभर सड़कों पर पुलिस की निगरानी

रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रातभर सड़कों पर निगरानी की। इस दौरान सड़क किनारे और मुख्य मार्ग पर खड़े ऐसे वाहनों को चिह्नित किया गया, जिनसे दुर्घटना की आशंका थी। पुलिस ने कई वाहनों को सड़क से हटवाया। साथ ही चालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि NH, रिंग रोड या अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा न करें। कुछ स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। खासकर रात के समय सड़क किनारे भारी वाहन खड़े करने से होने वाले खतरे के बारे में चालकों को समझाया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क पर खड़े वाहन दूसरे चालकों को दूर से दिखाई नहीं देने पर गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं।

भारी वाहनों पर विशेष नजर

रांची पुलिस की टीमों ने NH और रिंग रोड के अलावा उन स्थानों पर भी निगरानी की, जहां अक्सर भारी वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। पुलिस ने चालकों से कहा कि वाहन खराब होने की स्थिति में उसे सड़क पर खड़ा करने के दौरान तत्काल उचित संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था का इस्तेमाल करें। साथ ही वाहन को जल्द से जल्द सड़क से हटाने की व्यवस्था करें। रांची एसएसपी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *