खूंटी में कृभको का समिति अंगीकरण कार्यक्रम, किसानों को मिली सुविधा

खूंटी : खूंटी में शुक्रवार को कृभको झारखंड की ओर से बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड, खूंटी में समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राम सूर्या मुंडा और विशिष्ट अतिथि लैंप्स अध्यक्ष बसंती भेंगरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं 55

खूंटी
55 प्रगतिशील किसान हुए शामिल

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : खूंटी में शुक्रवार को कृभको झारखंड की ओर से बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड, खूंटी में समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राम सूर्या मुंडा और विशिष्ट अतिथि लैंप्स अध्यक्ष बसंती भेंगरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं 55 प्रगतिशील किसान शामिल हुए। कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रतिनिधि राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और उपस्थित किसानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Read More : CUJ में UG की खाली सीटों पर दाखिला, 3 अक्टूबर तक करें आवेदन

समिति को वॉटर डिस्पेंसर और तीन पंखे दिए

कार्यक्रम के दौरान कृभको की ओर से बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड, खूंटी को एक वॉटर डिस्पेंसर और तीन पंखे नि:शुल्क दिए गए। इसका उद्देश्य समिति में आने वाले किसानों को स्वच्छ पानी की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस मौके पर मुख्य अतिथि राम सूर्या मुंडा ने कृभको की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उपस्थित अतिथियों ने समिति को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृभको के प्रति आभार जताया।

55 प्रगतिशील किसान हुए शामिल

कार्यक्रम में बसंती भेंगरा (लैंप्स अध्यक्ष), मोहम्मद सयूम अंसारी (उपाध्यक्ष), किशोर कुमार (कार्यपालक), अर्जुन पाहन (कार्यकारिणी सदस्य), राजकिशोर कुमार (कार्यकारिणी सदस्य) और शिवजल कुमार महतो सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल 55 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *