रांची : आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का विस्तार किया गया। समिति की बैठक आजीवन मुख्य संयोजक डॉ. अजीत कुमार सहाय एवं अध्यक्ष रवींद्र वर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को बिहार क्लब स्थित महानगर कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मिनोचा ने की, जबकि संचालन संजय सिन्हा गोपू ने किया। कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा और वरीय उपाध्यक्ष लखपति साव ने नवमनोनित पदाधिकारियों को बधाई दी और पूजोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की कामना की।
Read More : रांची में 29 सितंबर से शुरू होगी Sportify T20 Championship
समिति में नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी
समिति में चंचल चटर्जी और प्रेम वर्मा को उप मुख्य संयोजक बनाया गया है। वहीं आलोक दुबे, राजा सेन गुप्ता, उज्जवल तिवारी, सबलू मुंडा, बबलू उरांव और संतोष महतो को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद के लिए भास्कर वर्मा, मनोज अग्रवाल, सत्येंद्र वर्मा, अभिलाष साहू, करण नायक, हिमांशु राय, अनिल वर्मा, मयंक गिरी, महावीर ओहदार, जुगनू मुंडा, भारत सोनी, संतोष सोनी, संतोष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नीरज शर्मा, सुधीर झा, जितेंद्र वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, सम्राट चौधरी, संतोष श्रीवास्तव, आशीष वर्मा, संतोष कुमार सोनी, संतोष कुमार, पप्पू वर्मा, जसवंत कुमार, अमित अग्रवाल, निशांत कुमार और लाल राजा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दौलत साहू और प्रदीप खुराना को सह मंत्री बनाया गया है।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में प्रेम वर्मा, वरीय उपाध्यक्ष लखपति साव, अमरनाथ साहू, पप्पू वर्मा, बबलू राम, अभिनव अंकू, आयुष सिन्हा, समीर चौधरी, संतोष कुमार, जुगुन मुंडा, मयंक गिरी, सह मंत्री दौलत साहू और प्रदीप सुराना समेत अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी कार्यालय सचिव समीर कुमार सिंह ने दी।




