रांची में 29 सितंबर से शुरू होगी Sportify T20 Championship

रांची : रांची में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और टी20 टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। Sportify T20 Championship का आगाज 29 सितंबर से पिनेकल क्रिकेट एकेडमी, होचर में होगा। टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्टिफाई इवेंट्स की ओर से किया जा रहा है। इसके

Sportify T20 Championship
Sportify T20 Championship

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और टी20 टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। Sportify T20 Championship का आगाज 29 सितंबर से पिनेकल क्रिकेट एकेडमी, होचर में होगा। टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्टिफाई इवेंट्स की ओर से किया जा रहा है। इसके को-फाउंडर्स देवांश पोद्दार और स्नेह लोहिया हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर स्टीलर्स के सहयोग से किया जा रहा है। जमशेदपुर स्टीलर्स झारखंड टी20 के पहले संस्करण के उपविजेता रहे थे। इस साझेदारी में टीम के CEO अभिनव सिंह राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Read More : CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 2 अक्टूबर से CJP का प्रदर्शन

16 टीमें लेंगी हिस्सा

टूर्नामेंट को रांची स्पोर्ट्स एकेडमी का भी सहयोग प्राप्त है। एकेडमी के सचिव एवं NIS कोच अनिसुर रहमान हैं। Sportify T20 Championship में रांची समेत झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक टी20 क्रिकेट खेलने और अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। Sportify T20 Championship का उद्देश्य रांची और झारखंड के स्थानीय क्रिकेट को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। टूर्नामेंट के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *