Asian Games 2026 : कमलजीत-सुरुचि ने शूटिंग में जीता भारत का पहला गोल्ड

रांची : जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने 484.6 अंक के साथ गोल्ड अपने नाम किया। भारतीय

कमलजीत
कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने रचा गोल्ड का इतिहास

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने 484.6 अंक के साथ गोल्ड अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन से लेकर फाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया और इस दौरान नया एशियन रिकॉर्ड भी बनाया।

Read More : रांची में संत जेवियर स्कूल की चलती बस पर गिरा पेड़, बच्चे सुरक्षित

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड

कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह ने चार टीमों के फाइनल में 484.6 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया 478.0 अंक के साथ दूसरे और ईरान 415.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत का 484.6 का स्कोर नया एशियन रिकॉर्ड भी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उज्बेकिस्तान के नाम था, जिसने फरवरी 2026 में 481.3 अंक हासिल किए थे।

क्वालिफिकेशन में भी भारतीय जोड़ी रही नंबर-1

फाइनल से पहले कमलजीत और सुरुचि ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने 587-29x का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया। ईरान की जोड़ी 584-17x के साथ दूसरे, दक्षिण कोरिया 582-23x के साथ तीसरे और इंडोनेशिया 580-30x के साथ चौथे स्थान पर रहा। शीर्ष चार टीमों ने फाइनल में जगह बनाई, जहां भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कौन हैं सुरुचि इंदर सिंह?

सुरुचि इंदर सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के ससरौली गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल 2006 को हुआ था। उनके परिवार की पृष्ठभूमि शूटिंग के बजाय कुश्ती से जुड़ी रही है। सुरुचि के पिता इंदर सिंह चाहते थे कि वह पहलवानी करें। परिवार में कुश्ती से जुड़ाव होने के बावजूद सुरुचि ने शूटिंग को अपना करियर चुना। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की और बाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

सुरुचि ने भिवानी की गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी में कोच सुरेश सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ली। वर्ष 2025 में उन्होंने ब्यूनस आयर्स, लीमा और म्यूनिख में लगातार तीन ISSF वर्ल्ड कप गोल्ड जीते। लीमा वर्ल्ड कप में उन्होंने सौरभ चौधरी के साथ मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता। 2025 में दोहा में हुए ISSF वर्ल्ड कप फाइनल में सुरुचि ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 245.1 अंक के साथ जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 2026 में म्यूनिख ISSF वर्ल्ड कप में भी उन्होंने गोल्ड जीता। इसी साल नई दिल्ली में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में उन्होंने सम्राट राणा के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

कौन हैं कमलजीत?

हरियाणा के रेवाड़ी में 22 अगस्त 2003 को जन्मे कमलजीत ने जूनियर स्तर से ही शूटिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई। शूटिंग रेंज पर शांत रहने और दबाव के बीच सटीक निशाना लगाने की उनकी क्षमता उनकी खासियत मानी जाती है। 2023 में दक्षिण कोरिया के चांगवोन में हुई ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कमलजीत ने 50 मीटर व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसी साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल का खिताब भी अपने नाम किया।

कमलजीत ने 2019 में शूटिंग शुरू की थी। इससे पहले वह ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स में हिस्सा लेते थे, लेकिन चोट के बाद उन्हें यह खेल छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने शूटिंग को अपना करियर बनाया। वह 10 मीटर एयर पिस्टल के अलावा 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी हिस्सा लेते हैं। उनका ट्रेनिंग बेस 10X शूटिंग अकादमी, सुलखा है।

आर्थिक चुनौतियों के बावजूद जारी रखी ट्रेनिंग

शूटिंग के शुरुआती दौर में कमलजीत को आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। कोचिंग, कोर्स फीस और प्रतियोगिताओं से जुड़े खर्च उठाना आसान नहीं था। एक समय उन्होंने खेल छोड़ने के बारे में भी सोचा, लेकिन माता-पिता के समर्थन से उन्होंने ट्रेनिंग जारी रखी। 2025 में काहिरा में ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल में कमलजीत ने 50 मीटर पिस्टल पुरुष टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। 2026 की नई दिल्ली एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने 50 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में 561 अंक के साथ सिल्वर पदक हासिल किया।

एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग के 10 पदक

पदकखिलाड़ी/टीमस्पर्धा
स्वर्णकमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
रजतऐश्वर्य, नीरज, रुद्रांक्ष50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम
रजतहिमांशु ढिल्लों10 मीटर एयर राइफल पुरुष व्यक्तिगत
रजतभारत10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम
रजतभारत10 मीटर एयर राइफल महिला टीम
रजतइलावेनिल वलारिवन10 मीटर एयर राइफल महिला व्यक्तिगत
कांस्यरुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल10 मीटर एयर राइफल पुरुष व्यक्तिगत
कांस्यभारतस्कीट पुरुष टीम
कांस्यभारतस्कीट महिला टीम
कांस्यभारतस्कीट मिश्रित टीम

व्यक्तिगत स्पर्धा में नहीं मिला फाइनल का टिकट

एशियन गेम्स 2026 की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कमलजीत और सुरुचि फाइनल में जगह नहीं बना सके। कमलजीत 9वें और सुरुचि 26वें स्थान पर रहीं। हालांकि, दोनों ने व्यक्तिगत स्पर्धा के प्रदर्शन को मिक्स्ड टीम मुकाबले पर हावी नहीं होने दिया। क्वालिफिकेशन में 587-29x के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहने के बाद भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए और भारत को शूटिंग में एशियन गेम्स 2026 का पहला स्वर्ण पदक दिला दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *