CEC ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, संसद में जल्द पेश होगा नोटिस

दिल्ली-मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे है. कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर विपक्ष में शामिल विभिन्न दलों के नेताओं से संपर्क शुरू कर दिया है. विपक्षी दलों के बीच प्रस्ताव को

CEC ज्ञानेश कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

दिल्ली-मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे है. कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर विपक्ष में शामिल विभिन्न दलों के नेताओं से संपर्क शुरू कर दिया है. विपक्षी दलों के बीच प्रस्ताव को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

दो सप्ताह के भीतर संसद में नोटिस देने की तैयारी

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस अगले दो सप्ताह के भीतर संसद में पेश किया जा सकता है. विपक्षी दल प्रस्ताव को दोनों सदनों में लाने की रणनीति पर काम कर रहे है. इसके लिए जरूरी समर्थन जुटाने और प्रस्ताव की प्रक्रिया को लेकर बातचीत की जा रही है.

विपक्षी दलों ने शुरू की तैयारियां

विपक्षी गठबंधन से जुड़े दलों ने इस मुद्दे पर आपसी समन्वय बढ़ा दिया है. कांग्रेस की ओर से अन्य विपक्षी पार्टियों से संपर्क कर प्रस्ताव के समर्थन को लेकर चर्चा की जा रही है. प्रस्ताव संसद में कब और किस प्रक्रिया के तहत पेश किया जाएगा, इसे लेकर अंतिम रणनीति विपक्षी दलों की सहमति के बाद तय की जाएगी.

चुनाव आयोग को लेकर पहले से जारी है विवाद

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी ऐसे समय में हो रही है, जब विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच कई मुद्दों को लेकर राजनीतिक मतभेद सामने आते रहे है. विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर सवाल उठाते रहे है. इसी पृष्ठभूमि में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी को महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है

also read : गिरिडीह में दारोगा के बेटे की हत्या, 8 से 10 लोगों ने पीट-पीटकर ले ली जान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *