कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन की बोगी से निकला धुआं, मची अफरा-तफरी

कोडरमा : कोडरमा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गुरुवार को कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की अंतिम बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन संख्या 53373 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर शाम करीब 3:15 बजे कोडरमा स्टेशन से रवाना होने वाली थी। ट्रेन के रवाना होने से

कोडरमा स्टेशन
ट्रेन की अंतिम बोगी में आग

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा : कोडरमा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गुरुवार को कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की अंतिम बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन संख्या 53373 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर शाम करीब 3:15 बजे कोडरमा स्टेशन से रवाना होने वाली थी। ट्रेन के रवाना होने से कुछ देर पहले यात्रियों ने अंतिम बोगी से धुआं निकलते देखा। यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना रेलकर्मियों को दी। सूचना मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग लगी बोगी को ट्रेन से काटकर अलग कर दिया।

Read More : सबरीमाला मंदिर में 446 ग्राम सोने का मुकुट गायब, जांच में खुलासा

RPF की मदद से आग बुझाने का प्रयास

बोगी को अलग करने के बाद आरपीएफ कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। समय रहते धुआं दिखाई देने और बोगी को ट्रेन से अलग कर दिए जाने से आग को दूसरे कोचों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.