सबरीमाला मंदिर में 446 ग्राम सोने का मुकुट गायब, जांच में खुलासा

तिरुवनंतपुरम : सबरीमाला मंदिर के सन्निधानम स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा 446 ग्राम का सोने का मुकुट गायब मिला है। जांच के दौरान असली मुकुट की जगह नकली मुकुट रखा होने का खुलासा हुआ। हाईकोर्ट के निर्देश पर मंदिर के पवित्र आभूषणों की गिनती और

सबरीमाला मंदिर
सबरीमाला मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

तिरुवनंतपुरम : सबरीमाला मंदिर के सन्निधानम स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा 446 ग्राम का सोने का मुकुट गायब मिला है। जांच के दौरान असली मुकुट की जगह नकली मुकुट रखा होने का खुलासा हुआ। हाईकोर्ट के निर्देश पर मंदिर के पवित्र आभूषणों की गिनती और सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। जांच जस्टिस के. टी. शंकरन की अगुवाई में हो रही है। इसी दौरान मुकुट को लेकर यह बड़ा अंतर सामने आया। इसके बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ उस समय जिम्मेदार रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

Read More : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

2012 में भक्तों ने किया था मुकुट अर्पित

यह मुकुट साल 2012 में तमिलनाडु के भक्तों ने सबरीमाला मंदिर में अर्पित किया था। इसे सन्निधानम से आरणमुला के मुख्य स्ट्रॉन्ग रूम में भेजा जाना था। हालांकि, मुकुट को ऐसी जगह रखा गया था, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं थी। जांच में अब सामने आया है कि स्ट्रॉन्ग रूम में मौजूद मुकुट असली नहीं है। गिनती और सत्यापन के दौरान जांच टीम ने इस अंतर को पकड़ा।

4 ग्राम की सोने की माला भी गायब

जांच के दौरान आरणमुला देवस्वोम के स्ट्रॉन्ग रूम से 4 ग्राम की सोने की माला भी गायब मिली है। एक तरफ 446 ग्राम का सोने का मुकुट नहीं मिला, वहीं दूसरी ओर सोने की माला के गायब होने का मामला भी सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर तिरुवाभरणों की गिनती और जांच जारी है। गिनती के पहले चरण की रिपोर्ट अगले महीने के पहले सप्ताह में हाईकोर्ट के सामने पेश की जाएगी।

सुरक्षा चूक समेत सभी पहलुओं की होगी जांच

देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष के. जयकुमार ने कहा है कि सुरक्षा चूक समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी। मुकुट रखे जाने के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में रहेगी। हाईकोर्ट से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले को विशेष जांच दल को सौंपने समेत आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। बोर्ड ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.