रांची : भाजपा ने झारखंड प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को झारखंड से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है। उनकी जगह पवन साय को झारखंड प्रदेश भाजपा का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। कर्मवीर सिंह पिछले करीब चार वर्षों से झारखंड भाजपा में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 23 सितंबर को भी वे झारखंड में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय थे।
Read More : NEET PG 2026 Result जारी, जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ और रैंक
पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी
पवन साय इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें झारखंड प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पवन साय आदिवासी समुदाय से आते हैं। भाजपा की ओर से राज्यों में संगठनात्मक स्तर पर किए गए बदलावों के तहत यह नियुक्ति की गई है।
एक दिन पहले प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त
इससे एक दिन पहले भाजपा ने झारखंड के लिए नए प्रदेश प्रभारी और दो सह प्रभारी की नियुक्ति की थी। गजेंद्र सिंह पटेल को झारखंड भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।




