रांची: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन के रांची आगमन पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चैंबर भवन में उनका अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ झारखण्ड प्रान्त के प्रांतीय पदाधिकारियों ने चैंबरके नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दीं।
इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा मंच ने सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने की दिशा में लगातार उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने दिसंबर माह में आयोजित होनेवाले चार दिवसीय कारवां 2.0 राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए इसकी सफलता की कामना की।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन ने राष्ट्रीय नेतृत्व में दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ‘कारवां 2.0’ राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों एवं उद्देश्य पर चर्चा की। उन्होंने चैम्बर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं चैम्बर से जुड़े प्रतिनिधियों को अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया और कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक के दौरान युवा सहभागिता तथा समाज एवं व्यवसाय जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
ये रहे उपस्थित
अध्यक्ष तुलसी पटेल, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा, कार्यकारिणी सदस्य विनीता सिंघानिया, मोनिका गोयनका, निधि झुनझुनवाला, पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, सदस्य ललित जैन, अर्जुन सिंघानिया, रांची शाखा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मुकेश शर्मा और कोषाध्यक्ष अनीश सरावगी उपस्थित थे। इस अवसर पर कैट के प्रांतीय संयोजक ब्रजेश कुमार और पवन जयसवाल ने भी चैम्बर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष से मिलकर बधाई दी।




