दिल्ली की रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, दो साथी कैदियों पर आरोप

नई दिल्ली : दिल्ली की रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के मामले में बंद एक अंडरट्रायल कैदी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जेल के अंदर आपसी रंजिश के चलते उस

रोहिणी जेल
रोहिणी जेल

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : दिल्ली की रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के मामले में बंद एक अंडरट्रायल कैदी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जेल के अंदर आपसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। सूत्रों के अनुसार, प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचने का काम करता था। इसी कारोबार को लेकर कैदियों के बीच विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Read More : FJCCI और RGTA ने एसएसपी राजीव रंजन से की मुलाकात, ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं पर चर्चा

दो कैदियों पर धारदार हथियार से हमले का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार साथी कैदियों भोला और मुकेश पर प्रमोद पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। हमले में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि जेल के अंदर तंबाकू के कारोबार और कथित अवैध गतिविधियों को लेकर कैदियों के बीच रंजिश थी। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, यह अभी जांच का विषय है कि वारदात की वास्तविक वजह क्या थी और जेल के अंदर धारदार हथियार आरोपियों तक कैसे पहुंचा।

जेल प्रशासन और पुलिस की जांच शुरू

घटना के बाद पुलिस और जेल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में वारदात के कारण, आरोपियों की भूमिका और जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं को खंगाला जा रहा है। जेल के अंदर हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *