रांची : रांची में जेसीआई रांची के बहुप्रतीक्षित एक्सपो उत्सव 2026 की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं। सोमवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजन की तैयारी के लिए भूमि पूजन किया गया। एक्सपो उत्सव 2026 का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। जेसीआई रांची इस वर्ष इस व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। आयोजन में देश-विदेश के कई स्टॉल लगाए जाएंगे।
Read More : झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन का चुनाव 21 नवंबर को, 10 से नामांकन
विधिवत पूजा के साथ शुरू हुई तैयारियां
भूमि पूजन के दौरान एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने सहपत्नी धरती माता (भूमि देवी) और देवी-देवताओं की पूजा की। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए प्रार्थना की। पूजा शहर के पुजारी श्याम सुंदर ने विधिवत संपन्न कराई। एक्सपो उत्सव 2026 के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) हैं। इसके अलावा टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) आयोजन के Powered Partners हैं।
कई ब्रांड्स बने आयोजन के सहयोगी
आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई ब्रांड्स अलग-अलग पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। इनमें होटल चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर और श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर हैं। श्नाइडर इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक पार्टनर, प्रभुजी फूड पार्टनर, वॉव डिटेलिंग डिटेलिंग पार्टनर, बागला सिक्योरिटी पार्टनर और बलीफिया फोटोग्राफी पार्टनर हैं। NTPC माइनिंग पार्टनर, आराध्या ट्रैवल पार्टनर, अपना मार्ट ग्रोसरी पार्टनर, मी & मॉम्स लाइफस्टाइल पार्टनर, एटीसी स्वच्छ पार्टनर, कैफीनेटर्स बेवरेज पार्टनर और रेडियो धूम रेडियो पार्टनर हैं।
जेसीआई सदस्यों ने लिया हिस्सा
भूमि पूजन कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एक्सपो संयोजक जेसी नवीन गड़ोदिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल और को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी मौजूद रहे। इसके अलावा जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर), जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस) और जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष-बिजनेस) समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की।









