झारखंड में 22-24 सितंबर को बारिश, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के आठ जिलों में 22 और 24 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 25 और 26 सितंबर को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों

बारिश
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के आठ जिलों में 22 और 24 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 25 और 26 सितंबर को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

22 और 24 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 24 सितंबर को राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 और 26 सितंबर को भी कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 27 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

चाईबासा में सबसे ज्यादा 40 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 40 मिलीमीटर बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर चाईबासा में दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान लातेहार में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रांची में बारिश के बाद निकली धूप

सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ देर हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। धूप निकलने के बाद उमस और गर्मी बढ़ गई। रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 25.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 32.1 और न्यूनतम 25.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 32 और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *