रांची में 4 अक्टूबर को ई-कोर्ट्स और CIS का प्रशिक्षण कार्यक्रम

रांची : धुर्वा स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी में 4 अक्टूबर को अधिवक्ताओं और उनके लिपिकों के लिए एक दिवसीय ऑफलाइन ई-कोर्ट्स और केस इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CIS) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य राज्य में अदालती कामकाज के दौरान डिजिटल तकनीकों और ई-कोर्ट सेवाओं के

प्रशिक्षण कार्यक्रम
Judicial Academy Jharkhand

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : धुर्वा स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी में 4 अक्टूबर को अधिवक्ताओं और उनके लिपिकों के लिए एक दिवसीय ऑफलाइन ई-कोर्ट्स और केस इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CIS) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य राज्य में अदालती कामकाज के दौरान डिजिटल तकनीकों और ई-कोर्ट सेवाओं के प्रभावी इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। ज्यूडिशियल एकेडमी के निदेशक राजेश शरण सिंह ने सोमवार को बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘ट्रेनिंग फॉर ट्रेनर्स’ मॉडल पर आधारित होगा। इस संबंध में राज्य के सभी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त को पत्र जारी किया गया है।

Read More : चतरा पहुंचा TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव, गांव में कड़ी सुरक्षा

4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा प्रशिक्षण

राजेश शरण सिंह के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ज्यूडिशियल एकेडमी परिसर में शुरू होगा। इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों और अनुमंडलों के बार एसोसिएशनों से अधिवक्ता मास्टर ट्रेनरों का नामांकन किया गया है। नामांकित मास्टर ट्रेनरों में बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू, रांची, गिरिडीह, पाकुड़, साहिबगंज और सिमडेगा सहित अन्य जिला बार एसोसिएशनों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था ज्यूडिशियल एकेडमी के हॉस्टल में की जाएगी। यह व्यवस्था प्रशिक्षण कार्यक्रम की पूर्व संध्या से लेकर समापन दिवस की शाम तक रहेगी।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *