रांची: चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को सर्जना चौक स्थित राम मंदिर पूजा प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में समिति के विगत वर्ष 2025 के कमेटी को भंग करते हुए वर्तमान वर्ष 2026 के नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी रमेश सिंह को अध्यक्ष पद में मनोनीत किया गया।
इसके अलावा संस्थापक सदस्य रामानंद ठाकुर को महासचिव पद के लिए चुना गया साथ ही मुख्य संरक्षक, संरक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष,वरीय उपाध्यक्ष, कार्यकारी सचिव, संयुक्त सचिव,कोषाध्यक्ष,सह कोषाध्यक्ष, पूजा प्रभारी पंडाल प्रभारी मीडिया प्रभारी कार्यकारिणी सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य कानूनी सलाहकार लकी कूपन प्रभारी एड,स्टॉल प्रभारी, सांस्कृतिक प्रोग्राम संयोजक की भी घोषणा की गई।
बैठक के उपरांत पूजा पंडाल प्रांगण समिति के सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी लॉन्चिंग समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह एवं उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा किया गया. लॉन्च किए गए इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के स्थापना वर्ष से लेकर वर्तमान दुर्गा पूजा के हर संभव डिटेल इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपडेट होगी।
also read : करम पर्व से जुड़ी लोककथाएं अच्छे कर्म, परिश्रम, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देती हैं: राज्यपाल









