गश्ती के दौरान अपराधियों से भिड़े सब इंस्पेक्टर, मारपीट के बाद भी तीन को पकड़ा, आरोपियों से पूछताछ जारी

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने लूट की तैयारी कर रहे संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने के लिए अकेले ही मोर्चा संभाल लिया। अपराधियों ने पुलिस अधिकारी के अकेले होने का फायदा उठाकर उनके

सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने लूट की तैयारी कर रहे संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने के लिए अकेले ही मोर्चा संभाल लिया।  अपराधियों ने पुलिस अधिकारी के अकेले होने का फायदा उठाकर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए।  इसके बावजूद उन्होंने संदिग्धों को पकड़ से बाहर नहीं जाने दिया। बाद में थाना की अतिरिक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

also read : महाराष्ट्र के बड़े राजनीतिक परिवार की बेटी नीला विखे पाटिल बनीं स्वीडन की सांसद

अरगोड़ा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शनिवार रात गश्ती पर थे।  इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध अपराधी एक जगह जुटे हैं और किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है।  सूचना को गंभीरता से लेते हुए वह तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद सब इंस्पेक्टर ने संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की।  बताया जाता है कि पुलिस अधिकारी को अकेला देखकर अपराधियों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने मुकेश कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान सब इंस्पेक्टर को चोटें भी आई।

also read : सारंडा में सक्रिय असीम मंडल के दस्ते के दो और इनामी माओवादी बंगाल में गिरफ्तार

मारपीट के बावजूद मुकेश कुमार पीछे नहीं हटे। घायल होने के बाद भी उन्होंने आरोपियों को पकड़े रखा और उन्हें भागने का मौका नहीं दिया। इस बीच घटना की सूचना अरगोड़ा थाना पुलिस को दी गयी।  सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।  पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  पूछताछ में लूट की योजना में उनकी भूमिका के साथ गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।  पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पकड़े गए आरोपियों का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।  मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

सिटी एसपी ने दी जानकारी

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अरगोड़ा थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए लूटपाट कर भाग रहे दो अपराधियों से अकेले ही भिड़ गए।  इस दौरान भले ही वह घायल हो गए लेकिन दोनों अपराधियों को उन्होंने दबोच लिया। अपराधियों के पास चाकू भी था लेकिन इसके बावजूद मुकेश ने बहादुरी दिखाते हुए अपराधियों को दबोच लिया।

also read : पिस्का मोड़ में गौ तस्करी के शक में पिकअप वैन में लगाई आग, मौके पर पहुंची पुलिस

सिटी एसपी ने बताया कि दोनों अपराधी हरमू बिजली ऑफिस के पास एक ट्रक चालक को चाकू दिखाकर लूटपाट कर भाग रहे थे, ट्रक चालक भी उनका पीछा कर रहा था।  इसी दौरान अरगोड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की नजर अपराधियों पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अकेले ही अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की।  अपराधियों ने विरोध किया और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।  इसी दौरान दारोगा के कंधे में गंभीर चोट आ गई।  कंधे में फ्रैक्चर होने के बावजूद मुकेश कुमार ने हिम्मत नहीं छोड़ी और दोनों अपराधियों को काबू में रखा।  बाद में पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  घायल सब इंस्पेक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में अमन कुमार और अमन तिवारी शामिल हैं।
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.