गुमला में बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शुरू, जुटे कार्यकर्ता

गुमला : बजरंग दल झारखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार, 19 सितंबर 2026 को लोहरदगा रोड स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में शुरू हुई। बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों से बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक

बजरंग दल

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला : बजरंग दल झारखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार, 19 सितंबर 2026 को लोहरदगा रोड स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में शुरू हुई। बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों से बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति, क्षेत्र संयोजक जन्मेजय जी, विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप जी, विहिप प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी और बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो भी बैठक में मौजूद रहे। गुमला पहुंचने पर अतिथियों और कार्यकर्ताओं का ढोल-नगाड़े व ताशे के साथ स्वागत किया गया। दुर्गावाहिनी और मातृ शक्ति की बहनों ने अतिथियों के मस्तक पर तिलक लगाया और भगवा वस्त्र देकर स्वागत किया।

Read More : रांची के श्री श्याम मंदिर में 217वां भंडारा संपन्न, उमड़े भक्त

ॐ उच्चारण और विजय महामंत्र से हुई बैठक की शुरुआत

बैठक की शुरुआत तीन बार ॐ उच्चारण, एकात्म श्लोक और विजय महामंत्र के साथ हुई। इस दौरान क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता है तो संगठन है और कार्यकर्ता का विकास होता है तो संगठन का विकास होता है। उन्होंने कहा कि गुमला की धरती पर बजरंग दल की प्रांतीय बैठक होना प्रभु श्रीराम की कृपा है। उनके अनुसार, देश में विपत्ति आने पर बजरंग दल सामाजिक स्तर पर सक्रिय होकर उसका सामना करने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने संगठन के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बजरंग दल ने देश की युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने, समाज को संगठित करने, गौ रक्षा और धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने जैसे मुद्दों पर काम किया है। उन्होंने केरल में लव जिहाद से जुड़े मामलों को उठाने का भी दावा किया।

कार्यकर्ताओं से अहंकार और द्वेष से दूर रहने की अपील

विजय प्रताप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके भीतर ‘मैं’ यानी अहंकार का भाव नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अहंकार से कटु शब्द निकलते हैं, जो समाज को तोड़ने का काम करते हैं। इसलिए मन में किसी के प्रति द्वेष नहीं रखना चाहिए और सभी हिंदुओं को भाई-भाई की भावना से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजरंग दल ने हिंदुओं की रक्षा का संकल्प लिया है। इस दौरान बैठक में ‘जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई’ का नारा भी गूंजा।

गुमला जिला इकाई ने की ठहरने और भोजन की व्यवस्था

प्रांतीय बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की गुमला जिला इकाई की ओर से की गई है। बैठक में गुमला जिला विहिप अध्यक्ष अजय सिंह राणा, विहिप जिला मंत्री मनीष बाबू, गुमला विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, जिला संगठन मंत्री केशव चंद्र साय, बजरंग दल जिला संयोजक संतोष यादव, जिला सह संयोजक अरविंद लोहरा, रांची विभाग संयोजक अंकित सिंह, विहिप जिला सह मंत्री सकल दीप नाथ सहदेव, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा गुमला प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष दुखन गोप, प्रखंड बजरंग दल संयोजक शानू साहू, विद्यार्थी प्रमुख रवि राम, बिरसा नगर संयोजक अभय कुमार, कुलदीप राम, रामेश्वर जी, जय सिंह, यशराज सिंह, राकेश सिंह, लविश कुमार, विहिप जिला सेवा प्रमुख अमन राणा, विहिप उपाध्यक्ष शिवम जायसवाल, पूनम सिंह, मातृ शक्ति प्रमुख शैल सिंह, श्रद्धा कुमारी, रीता देवी, सीता कुमारी, अनीता देवी, सरोज देवी, शकुंतला देवी, रश्मि कुमारी, सोनम कुमारी, श्रेया कुमारी और अंशिका कुमारी सहित अन्य जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *