घर के अंदर चल रही थी कथित शराब पार्टी, PNB कर्मी समेत 5 गिरफ्तार

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के बेलबनवा मोहल्ले में एक घर के अंदर चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कर्मचारी

शराब पार्टी
PNB के 4 कर्मचारियों समेत 5 शराब पार्टी करते पकड़ाए

अपनी भाषा में पढ़ें

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के बेलबनवा मोहल्ले में एक घर के अंदर चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और मांस बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर और बैंक कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है।

Read More : झारखंड वन विभाग में 9 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान कर ली गई है। इनमें मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र (नया टोला) निवासी प्रतीक कुमार, पूर्वी चंपारण के छतौनी थाना क्षेत्र (छोटा बरियारपुर) निवासी इंद्रजीत कुमार, ढाका थाना क्षेत्र (बखरी) निवासी संजय कुमार, नगर थाना क्षेत्र (चांदमारी) निवासी तरुण कुमार और छतौनी थाना क्षेत्र (बरियापुर) निवासी लक्की सिंह शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने क्या कहा?

मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि बेलबनवा मोहल्ले में कुछ लोगों के एक साथ जमा होकर पार्टी करने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि पार्टी के लिए अवैध शराब कहां से मंगाई गई थी और क्या इसमें कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *