लंदन से ढाका जा रही फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

ढाका : लंदन से बांग्लादेश की राजधानी ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट में यात्रियों के बीच जमकर हंगामे का मामला सामने आया है. उड़ान के दौरान दो यात्रियों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक

ढाका
फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट

अपनी भाषा में पढ़ें

ढाका : लंदन से बांग्लादेश की राजधानी ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट में यात्रियों के बीच जमकर हंगामे का मामला सामने आया है. उड़ान के दौरान दो यात्रियों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई. अब इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो…

कहासुनी के बाद चले लात-घूंसे, फटी टी-शर्ट

‘ढाका ट्रिब्यून’ के अनुसार, फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद दोनों यात्रियों के बीच पहले मामूली बहस हुई. इसके बाद वे आपा खो बैठे और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे. आसपास मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव करने की काफी कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता गया. भारी मशक्कत के बाद दोनों पर काबू पाया जा सका. इस छीना-झपटी और मारपीट में एक यात्री की टी-शर्ट तक फट गई. मिड-एयर फाइट की इस घटना से विमान के भीतर अफरा-तफरी मच गई और अन्य यात्री डर गए. स्थिति बिगड़ती देख विमान के पायलट तुरंत केबिन में पहुंचे और यात्रियों से बातचीत कर माहौल को शांत कराया.

एयरलाइन ने घटना की जानकारी से किया इनकार

घटना के संबंध में पूछे जाने पर बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने बताया कि उन्हें इस मामले की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वे जल्द ही इसकी पड़ताल करेंगे. इसके अलावा एयरलाइन ने इस घटना पर आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

Read More : अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *