इंडिगो ने बढ़ाए कई सर्विस चार्ज, इन्फेंट टिकट से लेकर बैगेज और प्रायोरिटी बोर्डिंग तक महंगा

नई दिल्ली: इंडिगो ने घरेलू उड़ानों से जुड़ी कई सर्विसेज के चार्ज बढ़ा दिए हैं। इनमें इन्फेंट यानी शिशु टिकट, अतिरिक्त बैगेज, प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग के साथ अकेले यात्रा करने वाले बच्चों की फीस शामिल है। बढ़ी हुई फीस लागू कर दी गई है।

इंडिगो

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: इंडिगो ने घरेलू उड़ानों से जुड़ी कई सर्विसेज के चार्ज बढ़ा दिए हैं। इनमें इन्फेंट यानी शिशु टिकट, अतिरिक्त बैगेज, प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग के साथ अकेले यात्रा करने वाले बच्चों की फीस शामिल है। बढ़ी हुई फीस लागू कर दी गई है।
इंडिगो की जानकारी के मुताबिक, 3 दिन से 2 साल तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन इन्फेंट फीस अब 2,250 रुपये हो गई है। पहले यह शुल्क 2,000 रुपये था। वहीं, ऑफलाइन यानी एयरपोर्ट काउंटर से बुकिंग कराने पर इन्फेंट फीस 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दी गई है। इन्फेंट को यात्रा के दौरान अलग सीट नहीं दी जाती और वे माता-पिता की गोद में सफर करते हैं।
इसके अलावा, 15 किलो की फ्री बैगेज लिमिट से अधिक सामान ले जाने पर अब प्रति बैगेज 800 रुपये का शुल्क देना होगा। पहले यह चार्ज 700 रुपये था।
इंडिगो ने प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग का शुल्क भी बढ़ाया है। यह चार्ज अब 450 रुपये से बढ़कर 650 रुपये हो गया है। वहीं, अकेले यात्रा करने वाले बच्चों के लिए शुल्क 999 रुपये प्रति टिकट कर दिया गया है। ट्रैवल सर्टिफिकेट के चार्ज में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
इस तरह घरेलू उड़ानों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब कुछ अतिरिक्त सेवाओं के लिए पहले की तुलना में ज्यादा भुगतान करना होगा। माना जा रहा है कि अन्य एयरलाइंस भी अपनी कुछ सेवाओं के शुल्क में बदलाव कर सकती हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *