राँची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर की शाम हेहल ग्राउंड के पास कुछ संदिग्ध युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे:.
also read: जैन धर्मालंवियों का पयूर्षण महापर्व कल से तैयारियां पूरी
इस दौरान पुलिस ने पीछा कर नितेश मिर्धा को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान नितेश के पास से 7.65 एमएम का देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक आईफोन बरामद किया गया. पुलिस ने ऋतिक राज को भी रातू थाना क्षेत्र के नवाटोली सिमलिया से गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवकों के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया था और दोनों किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं. साथ ही, हेहल ग्राउंड में जुटने के पीछे उनकी वास्तविक मंशा क्या थी, इसकी भी जांच की जा रही है.
also read: झारखण्ड चैंबर के सत्र 2026-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन



