रांची में झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की बैठक, अक्टूबर में होगी राज्यस्तरीय संगोष्ठी

रांची : झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज यानी सोमवार को धुर्वा स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित की गई। प्रदेश संयोजक मंगलेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, झारखंड

झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा
झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज यानी सोमवार को धुर्वा स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित की गई। प्रदेश संयोजक मंगलेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (+2 संवर्ग) के प्रदेश व जिला पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

Read More : जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला, धनबाद MP-MLA कोर्ट ने दी राहत

मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद और प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने कहा कि वर्षों से राज्य के हजारों विद्यालयों में सिर्फ एक ही शिक्षक कार्यरत है, जिससे पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विषयवार पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता, जरूरत पड़ने पर घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग की।

एमएसीपी लाभ और विशेष टेट परीक्षा की मुख्य मांग

मोर्चा ने राज्य के अन्य कर्मचारियों और कल्याण विभाग के शिक्षकों की तर्ज पर एम० ए० सी० पी० (MACP) का लाभ, छठे वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुसार उत्क्रमित वेतनमान और वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विशेष टेट (TET) परीक्षा आयोजित करने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त पिछले वर्ष से लंबित विद्यालय विकास एवं कुकिंग कॉस्ट की राशि में बाजार मूल्य के अनुरूप वृद्धि कर यथाशीघ्र आवंटन करने और वित्तीय व सामाजिक अंकेक्षण के नाम पर शिक्षकों के कथित आर्थिक भयादोहन पर रोक लगाने का आग्रह किया गया है।

स्कूली शिक्षा विभाग में तत्काल मंत्री नियुक्ति का आग्रह

बैठक में दिवंगत उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। साथ ही, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में लंबे समय से रिक्त मंत्री पद पर योग्य मंत्री की तत्काल नियुक्ति की मांग की गई, ताकि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को गति मिल सके।

अक्टूबर में रांची में आयोजित होगी विशाल संगोष्ठी

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा और शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर आगामी अक्टूबर माह में रांची में एक वृहद राज्यस्तरीय शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्यभर से सैकड़ों शिक्षक शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद, मंगलेश्वर उरांव, डॉ० सुधांशु कुमार सिंह, अरुण कुमार दास, मुमताज अहमद, अंजय अग्रवाल, संजय कुमार राय, रामकुमार साहू, जीवन नाथ तिवारी, सुभाष कुमार, लक्ष्मी नारायण तिवारी, राम कुमार झा, धर्मदेव प्रसाद, गणेश चंद्र शुक्ला, पंकज कुमार, राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित रामगढ़, गुमला, लोहरदगा और रांची के कई शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *