पाकुड़ ज्वेलर्स लूटकांड में बड़ी कार्रवाई, हथियार समेत 3 गिरफ्तार

पाकुड़ : अमड़ापाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास किशुन वर्मा ज्वैलर्स दुकान में 2 सितंबर 2026 को हुई भीषण लूटपाट की घटना का पाकुड़ पुलिस ने महज 10 दिनों के अंदर सफल पर्दाफाश कर लिया है। SP अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष

पाकुड़
लूटकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी।

अपनी भाषा में पढ़ें

पाकुड़ : अमड़ापाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास किशुन वर्मा ज्वैलर्स दुकान में 2 सितंबर 2026 को हुई भीषण लूटपाट की घटना का पाकुड़ पुलिस ने महज 10 दिनों के अंदर सफल पर्दाफाश कर लिया है। SP अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल (SIT) ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों, लूटे गए आभूषणों और दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है।

Read More : PM मोदी ने BRICS में रखा 10 बड़े वैश्विक सुधारों का प्रस्ताव

3 हथियारबंद बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम

ज्वैलर्स शॉप के मालिक आकाश वर्मा के फर्दब्यान पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या-68/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309 (4) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार के नेतृत्व में 6 अलग-अलग टीमों और एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म, 1 किलो चांदी और हथियार बरामद

कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों अपराधियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 1 देसी पिस्टल (Made in USA, No-110 अंकित), 2 देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस (7.65 KF), 2 कारतूस (315 mm), 1 खाली मैगजीन, लगभग 1 किलोग्राम चांदी के आभूषण (हेयर क्लिप, 33 सिक्के, कमरबंद, 3 जोड़ा कड़ा), 5 ज्वैलरी ट्रे, 3 लाल थैले, वजन मशीन, 6 प्लास्टिक डब्बे, 2 पत्थर के टुकड़े, 3 स्मार्टफोन और 12,700 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पल्सर N-160 और पैशन प्रो (BR04M1556) बाइक भी जब्त की गई है।

पाकुड़
घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है।

कुख्यात अपराधी प्रवीण यादव पर दर्ज हैं 14 से अधिक मामले

पकड़े गए अभियुक्तों में प्रवीण कुमार उर्फ पारो उर्फ प्रवीण कुमार यादव (27 वर्ष, निवासी मोहनपुर, देवघर), हर्ष आनंद उर्फ हर्ष यादव (19 वर्ष, निवासी बांका, बिहार) और कमल कुमार किशोर उर्फ कमल यादव (22 वर्ष, निवासी बांका, बिहार) शामिल हैं। गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रवीण यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह देवघर, बोकारो, जामताड़ा और गोड्डा जिलों में शराब दुकानों, जुआ अड्डों और ज्वैलरी दुकानों में डकैती व फायरिंग के 14 से अधिक संगीन मामलों में वांछित रहा है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

सफल छापेमारी दल में एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनुप रौशन भंगरा, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार सहित तकनीकी और साइबर सेल के कई पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने के साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *