रांची : ट्रांसपोर्ट नगर और जालान रोड के ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को लेकर Ranchi Goods Transport Association (RGTA) के प्रतिनिधिमंडल ने 9 सितंबर 2026 को झारखंड के परिवहन सचिव श्री राजीव रंजन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रखते हुए विशेष रूप से जालान रोड के ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं के समाधान का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कुणाल आजमानी, मुकेश अग्रवाल और प्रवीण लोहिया ने किया। मुलाकात के दौरान ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
परिवहन सचिव ने दिया समाधान का आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, परिवहन सचिव राजीव रंजन का रुख सकारात्मक रहा। उन्होंने समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया।
RGTA ने इस सकारात्मक रुख के लिए परिवहन सचिव का आभार जताया और उम्मीद जताई कि ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द पहल होगी।
मुकेश अग्रवाल के प्रयासों की सराहना
RGTA की ओर से मुकेश अग्रवाल के प्रयासों के लिए विशेष आभार जताया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उन्होंने ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया है।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में FJCCI के पूर्व आदित्य मल्होत्रा, RGTA के राजकिशोर सिंह ‘राजू’, रविंद्र दुबे, एसबी सिंह, सुनील सिंह चौहान, प्रभाकर सिंह सहित बस ऑनर एसोसिएशन के श्री अरुण बुधिया और श्री किशोर मंत्री समेत अन्य लोग शामिल थे। यह जानकारी RGTA के प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान ने दी।





