रांची: पंडरा स्थित प्रसिद्ध काला झंडा शनि मंदिर में भादो अमावस्या के  अवसर पर आगामी 11 सितंबर, शुक्रवार को एक दिवसीय भव्य ‘शनि महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। शनि उपासक कैलाश साहु  द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार प्रातः 8:00 बजे मंदिर परिसर में पारंपरिक काला  ध्वजारोहण के साथ होगी।
शनि महोत्सव के इस पावन मौके पर शनिदेव के विग्रह का विशेष महा-श्रृंगार किया जाएगा। सुबह विग्रह को पवित्र जल से स्नान कराने के बाद श्रद्धापूर्वक तेल से अभिषेक किया जाएगा। इसके उपरांत मंदिर में विशेष पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे, जो पूरे दिन अनवरत (बिना रुके) चलते रहेंगे।