गिरिडीह में दो दिन से लापता युवक की नदी किनारे मिली लाश, जांच शुरू

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक दुखद और संदिग्ध खबर सामने आई है। गांडेय थाना क्षेत्र के झारकट्टा गांव स्थित नीचे टोला के पास मंगलवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव नदी किनारे बरामद हुआ। मृतक युवक पिछले दो दिनों से रहस्यमय

गिरिडीह
मृतक दीपक बर्णवाल

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक दुखद और संदिग्ध खबर सामने आई है। गांडेय थाना क्षेत्र के झारकट्टा गांव स्थित नीचे टोला के पास मंगलवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव नदी किनारे बरामद हुआ। मृतक युवक पिछले दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था। शव की पहचान गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के चिरैया घाट निवासी दीपक बर्णवाल (पिता- प्रभु बर्णवाल) के रूप में की गई है।

Read More : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार 4 शोधार्थियों को मिली PhD

गुजरात से लौटा था घर, नदी किनारे मिला शव

परिजनों के अनुसार, दीपक बर्णवाल गुजरात में मजदूरी करता था और महज 15 दिन पहले ही अपने घर लौटा था। मंगलवार को झारकट्टा गांव के नीचे टोला के ग्रामीण जब नदी की तरफ गए, तो उन्होंने किनारे पर एक युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गांडेय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी मदद से उसकी पहचान की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।

शरीर पर चोट के निशान

शव मिलने की खबर मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। दीपक के भाई संजय कुमार ने बताया कि दीपक दो दिन पहले घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला था। संजय का आरोप है कि दीपक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका गया है। गांडेय थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *